Site iconSite icon AR Live News

बिहार में नकली शराब सेवन के बाद 8 लोगों की संदिग्ध मौत, 25 से अधिक अस्पताल पहुंचे

eight died due to spurious liquor in motihari bihareight died due to spurious liquor in motihari bihar

पटना,(एआर लाइव न्यूज)। बिहार में फिर एक बार नकली शराब से लोगों की मौत का मामला सामने आया है (bihar toxic liquor case)। पूर्वी चंपारण में संदिग्ध नकली शराब पीने से 25 से अधिक लोग अस्पताल पहुंचे हैं, वहीं 8 लोगों की मौत हो चुकी है। अस्पताल में भर्ती लोगों की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है, ऐसे में मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह मोतिहारी जिले के लक्ष्मीपुर, हरसिद्धी, पहाड़पुर सहित अन्य इलाकों से एक के बाद एक शराब सेवन के बाद लोगों की बीमार होने और मौत होने की सूचना आयी है। परिजनों ने बीमारों को हॉस्पिटल पहुंचाया है। पुलिस अधिकारी मौके पर हैं।

गौरतलब है कि बिहार में शराब पर प्रतिबंध है, इसके बावजूद टॉक्सिक शराब पीने से लोगों की मौत के मामले आते रहे हैं। इससे पहले दिसंबर में भी बिहार में नकली व जहरीली शराब पीने से करीब 40 लोगों की मौत हुई थी। शराब प्रतिबंध के बावजूद प्रदेश में अवैध रूप से बिक रही नकली और जहरीली शराब को लेकर विपक्ष भी बिहार की राज्य सरकार और मुख्यमंत्री नितीश कुमार को घेर चुके हैं। इस मुद्दे पर विधानसभा में पूर्व में काफी हंगामा हो चुका है। चार महीने बाद फिर बिहार में जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत का मामला बड़ा मुद्दा बन सकता है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version