Site iconSite icon AR Live News

बठिंडा मिल्रिटी स्टेशन में गोलीबारी, 4 जवान शहीद

Firing at Bathinda Military StationFiring at Bathinda Military Station

चंडीगढ़ (एआर लाइव न्यूज)। पंजाब के बठिंडा में मिल्रिटी स्टेशन के अंदर बुधवार तड़के गोलीबारी हुई। हमले में सेना के चार जवानों की मौत हो गई। भारतीय सेना ने हमले की जानकारी दी।

बठिंडा के पुलिस अधिकारी के अनुसार बुधवार सुबह 4.35 बठिंडा मिल्रिटी स्टेशन के भीतर गोलीबारी (Bathinda Military Station firing) की सूचना मिली। शुरूआती जाँच के अनुसार यह कोई आतंकी हमला नहीं था, बल्कि मिल्रिटी स्टेशन में कोई आंतरिक घटनाक्रम घटित होना प्रतीत होता है। मिल्रिटी स्टेशन क्विक रिएक्शन टीमों को अलर्ट कर दिया गया है और इलाके को सील कर दिया गया है। पुलिस टीम हमले की जांच कर रही रही।

बता दें कि बठिंडा मिल्रिटी स्टेशन 10 कोर का मुख्यालय है, जो राजस्थान में जयपुर स्थित दक्षिण पश्चिमी कमान के अधिकार क्षेत्र में आता है।

Exit mobile version