Site iconSite icon AR Live News

मधेपुरा में लगी आग, 12 घर जलकर हुए खाक

Fire broke out in MadhepuraFire broke out in Madhepura

बिहार (एआर लाइव न्यूज)। राज्य के मधेपुरा जिले के एक गांव में भीषण आग (Fire broke out in Madhepura) लगने की बड़ी घटना हुई है। शंकरपुर थानाक्षेत्र के बघला गांव में आग लगने से 12 घर जलकर खाक हो गए। हादसे में एक महिला एवं दो बच्ची भी झुलस गई। तीनों को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे में पालतू जानवर भी जिन्दा जल गए।

जानकारी के अनुसार मधेपुरा जिले के शंकरपुर थानाक्षेत्र के बघला गांव में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि लोगों को अपना सामान तथा पैसा तक बाहर निकालने का समय नहीं मिला। आग की चपेट में आने से गांव के 12 घर पूरी तरह खाक हो गए। यहाँ तक कि एक घर में रखा प्रधानमंत्री आवास योजना का 1 लाख 80 हजार कैश भी जलकर राख हो गया।

आग में सब जलकर हुआ खाक

आग लगने पर गांव वालों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी, आग में अनाज, बर्तन, कपडों के साथ पालतू जानवर भी जल गए। जबकि एक महिला एवं दो बच्चियां आग में झुलस गईं, जिनका उपचार जारी है।

Exit mobile version