Site iconSite icon AR Live News

यूडीपीए की सीपीआर तकनीक पर कार्यशाला

workshop on cpr techniques in gbh general hospital udaipurworkshop on cpr techniques in gbh general hospital udaipur

उदयपुर। उदयपुर डेंटल प्रेक्टिशनर एसोसिएशन एवं जीबीएच जनरल हॉस्पीटल, बेडवास के तत्वावधान में एक दिवसीय सीपीआर (cpr techniques) पर संगोष्ठी एवं कार्यशाला हुई। मुख्य वक्ता डॉ. राजनिंद्र शर्मा, डॉ. आराध्या वर्मा, डॉ. अपेक्षा कच्छारा ने सीपीआर के बारे में बताया। उन्होने बताया कि यह जीवन रक्षक तकनीक है जिससे हार्ट अटैक होने पर मरीज को तत्काल बचाना संभव है। इस दौरान सीपीआर देने के तरीके व तकनीकी जानाकारी दी गई।

मुख्य अतिथि डीन डॉ. विनय जोशी थे, जबकि बतौर अतिथि डॉ. भगवानदास राय, डॉ. निखिल वर्मा रहे। कार्यशाला का संचालन डॉ. वरदान माहेश्वरी और डॉ. सारांश मालोत ने किया। इसमें 80 से अधिक डॉक्टर मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन और तकनीकी जानकारी आदान प्रदान में डॉ. सिद्धेश, डॉ. रजत, डॉ. जितेंद्र लौहार, डॉ. आशीष देवपुरा, डॉ. रोहन, डॉ. पुनीत, डॉ. इहित, डॉ. पुल्कित, डॉ. आनंद एवं डॉ. हितांश रहे। अंत में डॉ. आशीष माथुर ने आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version