Site iconSite icon AR Live News

गहलोत सरकार सिर्फ वादों के दम पर जिंदा है: सीपी जोशी

bjp state president c p joshibjp state president c p joshi

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उदयपुर आए जोशी

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद सोमवार को पहली बार उदयपुर आए सीपी जोशी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर खुलकर कटाक्ष किए। डबोक एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोशी की नए जोश और उत्साह के साथ अगवानी की। जोशी एयरपोर्ट से नाथद्वारा होते हुए राजसमंद पहुंचे और जिला जन आक्रोश महाघेराव कार्यक्रम में शामिल हुए।

एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए जोशी ने कहा कि कार्यकताओं में आज जो जोश यहां नजर आ रहा है वैसा जोश आगामी विधानसभा चुनाव तक बरकरार रहे। गहलोत सरकार को लेकर सीपी जोशी ने कहा कि यह सरकार सिर्फ वादों के दम पर जिंदा है। सरकार ने जो वादे किए वो साढ़े चार साल में भी धरातल पर उतर जाते तो आमजन को फायदा होता।

जोशी ने अपराध व महिला अत्याचार के बढ़ते मामले पर भी गहलोत सरकार पर सवाल खड़े किए। मावली क्षेत्र के लोपडा़ गांव में हाल ही एक बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में जोशी ने कहा कि इस मामले में पुलिस की लापरवाही को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता।

पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पालयट के अनशन पर बैठने के एलान से जुड़े सवाल पर जोशी ने कहा कि मैं सचिन पायलट से आग्रह करूंगा कि उनको प्रदेश की कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर भी अनशन करना चाहिए। जोशी ने कहा कि महाराणा प्रताप की भूमि पर ध्वज,पताका फहराने पर रोक लगाई जाती हैं ऐसे मुद्दे पर भी उनको अनशन पर बैठना चाहिए।

जयपुर बम धमाके के मामले में मजबूत पैरवी नहीं कर पाई यह सरकार

राजसमंद में जिला जन आक्रोश महाघेराव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जोशी ने कई मुद्दांे पर गहलोत सरकार पर सवाल खड़े किए। जयपुर बम ब्लास्ट को लेकर जोशी ने कहा कि बम धमाकों के आरोपी आतंकी अपनी रिहाई के लिए सुप्रीम कोर्ट के वकील खड़े कर सकते है, लेकिन राजस्थान सरकार मजबूत वकील भी कोर्ट में खड़ा नहीं कर पायी।

उन्होंने कहा कि सरकार को जिस स्तर पर मजबूत पैरवी करनी चाहिए थी उसमें वह विफल रही। इससे बड़ी शर्म की बात और क्या हो सकती। जोशी ने सवाल किया कि यह किसके दबाव में हुआ कि राजस्थान सरकार कोर्ट में मजबूत पक्ष रखने सुप्रीम कोर्ट का एक वकील भी खड़ा नहीं कर पायी। जनता को इसका जवाब चाहिए।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version