Site iconSite icon AR Live News

महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

Mahatma Jyotiba Phule JayantiMahatma Jyotiba Phule Jayanti

जयपुर (एआर लाइव न्यूज)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती (Mahatma Jyotiba Phule Jayanti) (11 अप्रेल) पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया। अभी तक फुले जयंती पर ऐच्छिक अवकाश दिया जा रहा था।

महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश, राष्ट्रीय फूले ब्रिगेड टीम राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश कुमार सैनी, नागौर परबतसर से लोकेश मालाकार सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने सार्वजनिक अवकाश घोषित करने संबंधित मांग की थी।

उल्लेखनीय है कि महात्मा फुले ने देश से छुआछूत खत्म करने और समाज को सशक्त बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभायी थी। उन्होंने समाज को कुरीतियों से मुक्त कराने, बालिकाओं और दलितों को शिक्षा से जोड़ने का कार्य किया। उन्होंने किसानों और मजदूरों के हकों के लिए भी संगठित प्रयास किए।

राज्य सरकार द्वारा 28 जनवरी को भगवान श्री देवनारायण जयंती के ऐच्छिक अवकाश को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। इससे अब राज्य में सार्वजनिक अवकाशों की संख्या 30 एवं ऐच्छिक अवकाशों की संख्या 20 हो गई है।

Exit mobile version