Site iconSite icon AR Live News

खेत में बनी झोपडी में आग लगी, दो बहनों की जिन्दा जलने से मौत

जालोर (एआर लाइव न्यूज)। जिले के रानीवाड़ा तहसील क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 9 बजे खेत में बनी झोपड़ी में अचानक आग लगने (fire in a farm hut) से दो मासूम बहनों की जिन्दा जलने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीयों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

जानकारी के अनुसार डूंगरी निवासी रमेश पुत्र मफाजी भील अपनी पत्नी पार्वती के साथ रामपुरा ग्राम पंचायत के वगतापुरा गांव में रामाराम केवदाजी चौधरी के खेत में काम कर रहा था। 50-60 फीट की दूरी पर कुएं के पास बनी झोपड़ी में उसकी दो बेटियां 6 वर्षीय भानु और 9 महीने की बसंती सो रही थीं। इसी दौरान झोपड़ी में अचानक आग लग गई। आग की लपटों को देख रमेश और पत्नी पार्वती व आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो गई थी। दोनों बहनों की जिन्दा जलने से मौत हो गई।

Exit mobile version