Site iconSite icon AR Live News

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम किरण कुमार रेड्डी भाजपा में हुए शामिल

Former Andhra CM Kiran Kumar Reddy joins BJPFormer Andhra CM Kiran Kumar Reddy joins BJP

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी (Kiran Kumar Reddy) भाजपा में शामिल हो गए है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शामिल किरण कुमार शुक्रवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की मौजूदगी में किरण कुमार ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। रेड्डी ने पिछले महीने ही कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। किरण कुमार ने 2014 में तत्कालीन यूपीए सरकार के आंध्र प्रदेश को विभाजित करने और तेलंगाना को अलग राज्य बनाने के फैसले के विरोध में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

तेलंगाना राज्य के गठन से पहले संयुक्त आंध्र प्रदेश के अंतिम मुख्यमंत्री थे

रेड्डी ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर अपनी नई पार्टी जय समैक्य आंध्र बनाई और 2014 के चुनावों में कुछ सीटों पर उम्मीदवार भी उतारे थे। वे 2018 में फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए और अब कांग्रेस को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। तेलंगाना राज्य के गठन से पहले रेड्डी संयुक्त आंध्र प्रदेश के अंतिम मुख्यमंत्री थे।

Exit mobile version