Site iconSite icon AR Live News

सवारियों से भरी बस तालाब में गिरी, टायर फटने​​​​ से स्कॉर्पियों पलटी

karauli bas accidentkarauli bas accident

करौली (एआर लाइव न्यूज)। जिले के ससेड़ी गांव में सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। हादसे(accident) में 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 3-4 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए करौली हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सिविल डिफेंस की टीम के साथ मौके पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार करौली से मंडरायल जा रही एक तेज रफ्तार बस बुधवार सुबह करीब 11 बजे ससेड़ी गांव के पास अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। हादसे के समय बस में करीब 45 सवारियां मौजूद थी। हादसे की सूचना पर मिलते ही ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर बस में से सवारियों को बाहर निकाला। हादसे में 3-4 लोग घायल हो गए, जबकि 22 वर्षीय विश्राम पुत्र दिओली गुर्जर निवासी नयापुरा की मौत हो गई।
बस को तालाब से बाहर निकालने के लिए क्रेन बुलाई गई। लेकिन बस को बाहर निकलते समय क्रेन भी पलट गई।

बाड़मेर में टायर फटने​​​​ से स्कॉर्पियों गाड़ी पलटी, 3 की मौत

बाड़मेर के सदर थानाक्षेत्र में मिठड़ा अणदाणियों की ढाणी के पास देर रात टायर फटने​​​​ से स्कॉर्पियों गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे (accident) में तीन चचेरे-ममेरे भाइयों की मौत हो गई। तीनों गांव लौट रहे थे। दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीनों के शवों को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

पुलिस के अनुसार मिठड़ा गांव निवासी 24 वर्षीय खंगार सिंह पुत्र कानसिंह, 23 वर्षीय श्याम सिंह पुत्र वैरीसाल सिंह और 23 वर्षीय प्रेम सिंह पुत्र उम्मेद सिंह बाड़मेर शहर से काम निपटाकर स्कार्पियों गाड़ी से गांव लौट रहे थे। इस दौरान रात करीब 9 बजे मिठड़ा गांव के पास ही गाड़ी का टायर फट गया। जिससे गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई।

Exit mobile version