Site iconSite icon AR Live News

8 व 9 अप्रैल को मेवाड़ में हो सकती बारिश

rain in Udaipur divisionrain in Udaipur division

मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर सहित प्रदेश में कई जगह मार्च में कुछ दिनों के अंतराल में बारिश का क्रम बना रहा। अब मौसम विभाग ने इसी सप्ताह फिर से मेवाड़ में बारिश की संभावना जतायी है।

मौसम विभाग द्वारा बुधवार को जारी पूर्वानुमान अनुसार आज पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू, नागौर व जैसलमेर जिलों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ तेज हवाएं चल सकती है। कहीं कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार है।

मौसम विभाग के अनुसार 8 व 9 अप्रैल को उदयपुर, कोटा, अजमेर व जयपुर संभागों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना हैै। उदयपुर शहर में आज सुबह से ही बादलों की मौजूदगी बनी हुई है। अब मौसम विभाग के फिर से बारिश का पूर्वानुमान जारी करने से किसानों के सामने समय रहते फसल को सुरक्षित करने की चुनौती होगी।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version