Site iconSite icon AR Live News

गोदाम से 70 लाख रुपये की सिगरेट चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

6 accused arrested for stealing cigarettes of Rs 70 lakh6 accused arrested for stealing cigarettes of Rs 70 lakh

उदयपुर (एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर पुलिस ने प्रतापनगर थाना क्षेत्र में जनवरी में एक गोदाम से करीब 70 लाख रुपये की सिगरेट (stealing cigarettes worth Rs 70 lakh) के कार्टून और नकदी चोरी के मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से चोरी हुए सिगरेट के कार्टून और नकदी के संबंध में पूछताछ कर रही है।

गोदाम की दीवार तोड़कर दिया चोरी की वारदात को अंजाम

उदयपुर एसपी विकास शर्मा ने बताया कि एक व्यवसायी ने मामला दर्ज कराया था। जिसके अनुसार 16 जनवरी की देर रात चोरों ने गोदाम की दीवार तोड़कर सिगरेट के 46 कार्टन और कुछ नकदी चुरा ली थी। रिपोर्ट पर कार्यवाही करते हुए मामले की जाँच के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाई गईं। गहन जांच और साइबर सेल की सहायता से पुलिस ने 6 आरोपियों कजोड़मल, बाबूलाल, गोपाल, मुकेश, वकील खान और बिहारी लाल को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी कजोड़मल के खिलाफ 25, बाबूलाल के खिलाफ 15, गोपाल के खिलाफ 33 नकबजनी और लूट के मुकदमे दर्ज हैं। जबकि मुकेश के खिलाफ 8 और वकील खान के खिलाफ 2 नकबजनी के मामले दर्ज हैं। वहीं चोरी का माल खरीदने के लिए बिहारी लाल के खिलाफ 5 मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई में कांस्टेबल धनराज की विशेष भूमिका रही है।

Exit mobile version