Site iconSite icon AR Live News

मासूम के साथ दरिंदगी कर उसके टुकड़े करने वाले आरोपी के माता-पिता भी गिरफ्तार

udaipur police arrest parents of main accused of mavli minor rape murder caseudaipur police arrest parents of main accused of mavli minor rape murder case

बेटे की हैवानियत का पता चलने के बाद उसे पुलिस के हवाले करने के बजाए साक्ष्य मिटाने में उसका सहयोग किया

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले के मावली थाना क्षेत्र के गांव में 8 साल की मासूम के साथ दरिंदगी कर उसकी हत्या करने और शव के टुकड़े-टुकड़े कर फेंक देने के मामले में पुलिस ने आरोपी कमलेश के माता-पिता किशन कुंवर और राम सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के जघन्य अपराध का पता चलने के बावजूद उसके माता-पिता ने उसे बचाने का प्रयास किया और साक्ष्य मिटाने में उसका सहयोग किया।

एसपी विकास कुमार ने बताया कि पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी कमलेश ने जिस दिन बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म और हत्या के जघन्य अपराध को अंजाम दिया, उस दिन कमलेश घर पर अकेला था। उसके माता-पिता बाहर गए हुए थे। जब वे घर वापस लौटे तो घर के हालात देखकर उन्हें उनके बेटे की हैवानियत और जघन्य अपराध का पता चल गया था। लेकिन उन्होंने बेटे को पुलिस के हवाले करने के बचाए, उसे बचाने का रास्ता चुना और साक्ष्य मिटाने में उसका सहयोग किया।

Exit mobile version