Site iconSite icon AR Live News

तीन दिवसीय भौतिक कार्यशाला का आयोजन, 75 वैज्ञानिक हुए शामिल

75 scientists participated in Three day physical workshop75 scientists participated in Three day physical workshop

उदयपुर (एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर में सोलर ऑब्जर्वेटरी (यूएसओ) (Solar Observatory) की ओर से सोमवार को तीन दिवसीय भौतिक कार्यशाला (physical workshop) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभर से करीब 75 वैज्ञानिक (75 scientists) शामिल हुए। वैज्ञानिक इस कार्यशाला में बहुस्तरीय सौर घटनाएं, वर्तमान क्षमताएं और भावी चुनौतियां (यूएसपीडब्ल्यू – 2023) विषय पर चर्चा करेंगे। साथ ही आदित्य- एल-1 सौर मिशन सहित भारत के भविष्य के सभी सौर मिशन पर एक विजन दस्तावेज तैयार होगा।

कार्यशाला में इसरो के पूर्व अध्यक्ष एएस किरण कुमार भी शामिल हुए। इसरो के पूर्व अध्यक्ष एएस किरण कुमार ने बताया कि इस वर्कशॉप में वैज्ञानिक सूर्य की वर्तमान स्थिति और बदलाव पर चर्चा करेंगे। उन्होने बताया कि देश सौर मिशन के साथ-साथ अन्य कई मिशन पर तेजी से कार्य कर रहा है जिसके परिणाम जल्द ही देखने को मिलेंगे।

युवा शोधकर्ताओं को मिलेगा मंच

अहमदाबाद की भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला के निदेशक प्रोफेसर अनिल भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यशाला में युवा शोधकर्ताओं को सौर भौतिकी के वरिष्ठ शोधकर्ताओं के साथ चर्चा करने का एक मंच भी मिल रहा है जो भविष्य के अनुसंधान लक्ष्यों के अनुरूप उनकी रुचि को उन्मुख करने मे मददगार होगा। इसके अलावा वर्कशॉप के दौरान चंद्रयान-3 को लेकर चल रहे काम पर भी चर्चा की जाएगी।

Exit mobile version