Site iconSite icon AR Live News

मासूम से दरिंदगी कर उसके टुकड़े करने वाला आरोपी उसी के गांव में रहता था, मासूम भैया बुलाती थी

udaipur mavli minor rape murder case court sentence death penalty to culpritudaipur mavli minor rape murder case court sentence death penalty to culprit

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले मावली थाना क्षेत्र स्थित गांव में 8 साल की मासूम से दरिंदगी कर शव के 10 टुकड़े कर फेंकने वाला हैवान कोई और नहीं, बच्ची के गांव का रहने वाला निकला। एसपी विकास शर्मा ने बताया कि आरोपी कमलेश राजपूत(21) पुत्र राम सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कमलेश बच्ची के घर से करीब 100 मीटर दूर रहता था।

पुलिस मामले में आरोपी के माता-पिता की भूमिका की जांच कर रही है, क्यों कि आरोपी ने बच्ची से दरिंदगी करने से लेकर उसकी हत्या और शव के टुकड़े करने तक पूरी वारदात को उसके खुद के घर में ही अंजाम दिया। ऐसे में ऐसा संभव नहीं हो सकता कि आरोपी के माता-पिता को इस सब की भनक नहीं लगी हो। आरोपी को बचाने और साक्ष्य मिटाने में आरोपी के माता-पिता की भूमिका संदिग्ध है। वारदात के खुलासे में उच्च अधिकारियों के निर्देशन में थानाधिकारी अजय सिंह राव, एएसआई छगन सिंह, कांस्टेबल हरिओम सहित थाना पुलिस टीम की मुख्य भूमिका रही है।

भैया बुलाती थी, आरोपी ने बुलाया तो भरोसा कर आरोपी के घर के अंदर चली गयी मासूम

बच्ची गांव में अन्य लड़कों की तरह आरोपी कमलेश को भी भैया कहकर बुलाती थी और अच्छे से जानती-पहचानती थी। इसी बात का फायदा उठाकर 29 मार्च को जब बच्ची उसके पिता के पास खेत की तरफ जा रही थी तो रास्ते में आरोपी कमलेश का घर पड़ा। कमलेश ने बहाना बनाकर बच्ची को उसके घर के अंदर बुलाया। बच्ची भी भरोसा कर आरोपी के घर के अंदर चली गयी।

बच्ची जैसे ही आरोपी के घर के अंदर पहुंची, तो आरोपी कमलेश ने उसे बंधक बनाया और उसके बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। लोगों को पता नहीं चले, इसलिए आरोपी ने बच्ची की हत्या कर दी और शव के टुकड़े कर बोरे में भर दिए और अगले दिन 30 मार्च को जब शव से बदबू आने लगी तो मौका पाकर घर के सामने बने खंडहरनुमा मकान में फेंक आया।

मोबाइल में गेम खेल रहा था, जब पुलिस ने उसे पकड़ा

एसपी विकास शर्मा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी में थाने की पुलिस टीम और ग्रामीण पुलिसिंग के पुराने तरीकों की मुख्य भूमिका रही है। यहां कोई सीसीटीवी फुटेज या टेकनीकल सपोर्ट नहीं था। गांव के लोगों से लगातार जुटाई गयी जानकारी और पुरानी पुलिसिंग के तरीकों के जरिए थाने की पुलिस टीम को आरोपी कमलेश पर संदेह हुआ। पुलिस टीम जब कमलेश के घर पहुंची तो उस वक्त भी वह मोबाइल में गेम खेल रहा था। पुलिस जाब्ते ने जब घर की तलाशी ली, तो कई जगह बच्ची के खून के धब्बे मिल गए। इस पर पुलिस ने उसे पकड़ा और सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने सारी वारदात कबूल ली।

आरोपी कोई काम नहीं करता था, बस घर बैठे मोबाइल गेम खेलता, वीडियो देखता था

जानकारी के अनुसार आरोपी कमलेश राजपूत की उम्र 21 वर्ष है, लेकिन वह कोई काम नहीं करता था। यहां तक की उसने स्कूल की पढ़ाई भी पूरी नहीं की थी। वह पूरे दिन घर बैठा रहता था, मोबाइल पर वीडियो देखना या गेम खेलते रहना ही उसका काम था। समाज के सामने चुनौती है कि ऐसे दरिंदों मानसिक विकृत लोगों से घर-समाज की बच्चियों को कैसे बचाएं, जो आस-पास ही मौजूद हैं और हर पल समाज और रिश्तों को तार-तार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : दरिंदे ने 8 साल की मासूम को टुकड़ों में तब्दील किया

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version