Site iconSite icon AR Live News

राजेंद्र राठौड़ नेता प्रतिपक्ष बने, सतीश पूनिया को उप नेता बनाया

Rajasthan BJP appointed leader of opposition and deputy leaderRajasthan BJP appointed leader of opposition and deputy leader

भाजपा विधायक दल की बैठक में हुआ ऐलान

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। कई दिनों के इंतजार के बाद आखिरकार प्रदेश भाजपा ने रविवार को राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष का एलान कर ही दिया। पार्टी ने राजेंद्र राठौड़ को नेता प्रतिपक्ष बनाया है जबकि पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया को राठौड़ के स्थान पर उप नेता की जिम्मेदारी सौंपी है।

कटारिया के असम के राज्यपाल बनने के बाद से पद खाली था

रविवार को जयपुर में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में यह एलान किया गया। इस पर राठौड़ ने प्रदेश नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं के साथ ही नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का भी आभार जताया। गुलाबचंद कटारिया के असम के राज्यपाल बनने के बाद से राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष का पद खाली था और इस पद को लेकर कई दिनों से अलग अलग अटकले लग रही थी। बैठक में प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, सह प्रभारी विजया रहाटकर, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई नेता और भाजपा विधायक मौजूद थे।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version