Site iconSite icon AR Live News

नागौर में लाईमस्टोन के 21 नए ब्लॉक चिन्हित: नीलामी की तैयारी शुरु

Mines department rajasthanMines department rajasthan

1621 हैक्टेयर में 335 मिलियन टन से अधिक लाईमस्टोन का नया भण्डार

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नागौर जिले में लाईमस्टोन के 335 मिलियन टन से अधिक के नए भण्डार मिले हैं। इससे प्रदेश में सीमेंट उद्योग सहित अन्य उद्योगों को नए पर लगेंगे और प्रदेश में औद्योगिक निवेश, रोजगार,वैध खनन और रेवेन्यू के नए अवसर विकसित होंगे।

एसीएस डॉ. सुबोध अग्रवाल को आरएसएमई्रटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एनपी सिंह ने नागौर जिले में लाईमस्टोन के भण्डारों के खोज के 21 ब्लॉक्स की अध्ययन रिपोर्ट पेश की।

एसीएस माइंस एवं पेट्रोलियम डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया है कि अध्ययन रिपोर्ट के अनुसार नागौर जिले में लाईमस्टोन के नए और विपुल भण्डार मिले हैं। नागौर जिले के नागौर और डेह में जी 2 स्तर के एक्सप्लोरेशन और उसके परिणाम के अनुसार नागौर और डेह तहसील के हरीमा, खेतोलाव, सरासनी, सोमणा व पीथासिया में लाईमस्टोन के भण्डार मिले हैं।

एक मोटे अनुमान के अनुसार 21 ब्लॉक्स के 1621 हैक्टेयर क्षेत्रफल से अधिक क्षेत्र में 335 मिलियन टन से अधिक के लाईमस्टोन के डिपोजिट्स का आंकलन किया गया है।

18 ब्लॉक 4.8 हैक्टेयर क्षेत्रफल के तैयार किए जा रहे हैं

निदेशक माइंस संदेश नायक ने बताया कि अधिक से अधिक भागीदारी के लिए 18 ब्लॉक 4.8 हैक्टेयर क्षेत्रफल के तैयार किए जा रहे हैं वहीं 3 ब्लॉक लगभग 500.500 हैक्टेयर क्षेत्रफल के तैयार किए जा रहे हैं। विभाग द्वारा ई-नीलामी के लिए राजस्व रेकार्ड डिजिटाइजेशन, लैंड क्लासिफिकेशन, सीमांकन का कार्य शीघ्र पूरा कराया जा रहा है। एसीएस को रिपोर्ट पेश करने के दौरान अतिरिक्त निदेशक जियोलॉजी जयपुर आलोक जैन व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

नीलामी की तैयारियां की जा रही

आरएसएमईटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एडीजी एनपी सिंह ने बताया कि नागौर जिले की नागौर तहसील के हरीमा सरासनी, पीथासिया व खेतोलाव में 86.4 हैक्टेयर क्षेत्रफल में 4.8 हैक्टेयर प्रति ब्लॉक के 18 ब्लॉक चिन्हित किये गये हैं।

नागौर और डेह तहसील में हरीमा, खेतोलाव, पीथासिया, सरासनी, सोमणा में 476.97 हैक्टेयर, हरीमा, सरासनी सोमणा में 547.82 हैक्टेयर क्षेत्रफल और खेतोलाव, सरासनी, सोमणा के 509.99 हैक्टेयर क्षेत्रफल का ब्लाक चिन्हित किया गया है। नीलामी पूर्व की आवश्यक तैयारियां की जा रही है।

Exit mobile version