नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। दिल्ली एयरपोर्ट से दुबई के लिए उड़ान भरने वाला विमान टेकऑफ के बाद ही चिड़िया से टकरा गया (flight hit by bird)। जिसके बाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गयी और विमान ने तत्काल लैंड किया। जानकारी के अनुसार विमान की अब पूरी तरफ जांच की जाएगी और सभी तरह के क्लीयरेंस मिलने के बाद ही विमान दोबारा उड़ान भरेगा।
इमरजेंसी घोषित होने के साथ ही एयरपोर्ट पर एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड जैसी इमरजेंसी सेवाओं को भी तैनात रखा गया। विमान से चिड़िया का टकराना एक बड़ी दुर्घटना का सबब बन सकता था, गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई और विमान ने चिड़िया के टकराने के बाद सुरक्षित लैंड कर लिया।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

