Site iconSite icon AR Live News

आबकारी थाने का अधिकारी त्रिमासिक बंधी के 6000 रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

acb trap excise officer of salumber thana in udaipuracb trap excise officer of salumber thana in udaipur

आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को उदयपुर के सलूंबर आबकारी थाने के प्रहराधिकारी (पेट्रोलिंग ऑफिसर) राजेन्द्र प्रसाद जाटव को 6 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। प्रहराधिकारी राजेन्द्र प्रसाद परिवादी से यह रिश्वत राशि उसकी लाइसेंसशुदा शराबी की दुकान को निर्बाध रूप से चलने देने की एवज में त्रिमासिक बंधी के रूपए में मांग रहा था। इस कार्रवाई को डूंगरपुर एसीबी की टीम ने अंजाम दिया है।

उदयपुर एसीबी डीआईजी राजेन्द्र प्रसाद गोयल ने बताया कि परिवादी ने सलूंबर आबकारी थाने के प्रहराधिकारी राजेन्द्र प्रसाद जाटव के खिलाफ एसीबी कार्यालय में शिकायत दी थी। शिकायत में बताया था कि परिवादी की सलूंबर में शराब की लाइसेंसशुदा दुकान है। इस दुकान को चलने देने और परेशान नहीं करने की एवज में प्रहराधिकारी राजेन्द्र प्रसाद जाटव तीन महीने की बंधी के 6000 रूपए मांग रहे हैं।

एसीबी टीम ने शिकायत का सत्यापन किया, पुष्टि होने पर एसीबी डीएसपी हेरम्ब जोशी के नेतृत्व में टीम ने ट्रैप कार्रवाई की और सलूंबर आबकारी थाना प्रहराधिकारी राजेन्द्र प्रसाद जाटव पुत्र भागचंद को 6000 रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी की दूसरी टीम आरोपी के दौसा स्थिति पैतृक मकान और उदयपुर स्थिति घर की तलाशी ले रही हैं।

इस टीम ने कार्रवाई की : एसीबी डीएसपी हेरम्ब जोशी के नेतृत्व में सहायक प्रशासनिक अधिकारी नारायण लाल, हेडकांस्टेबल अख्तर खां, धीरेन्द्र सिंह, बाबूलाल, जितेन्द्र कुमार, राजेश कुमार, महेन्द्र सिंह और हर्षवर्धन सिंह की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version