Site iconSite icon AR Live News

नशे की हालत में एंबुलेंस चालक ने बाइक को मरी टक्कर, दंपत्ति की मौत

कोटा (एआर लाइव न्यूज)। शहर में गुरुवार को गुमानपुरा फ्लाईओवर (kota accident) पर एंबुलेंस ने अनियंत्रित होकर बाइक को तेज टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं एंबुलेंस चालक को भी चोट लगी है। सभी घायलों का इलाज एमबीएस अस्पताल में जारी है।

गुमानपुरा थाना अधिकारी मुकेश मीणा ने बताया कि बूंदी जिले के पीपल्दा जागीर सारसला निवासी पवन कुमार अपने परिवार के साथ गुरुवार सुबह करीब 11:15 मंडाना के नजदीक गोपालपुरा माताजी के दर्शन के लिए गए थे। दर्शन करके एरोड्रम सर्किल से कोटडी की तरफ फ्लाईओवर से होते हुए लौट रहे थे। इसी दौरान फ्लाईओवर के दूसरी ओर से एक तेज रफ्तार एंबुलेंस आ रही थी। एंबुलेंस अनियंत्रित होकर डिवाइडर को क्रॉस करती हुई बाइक से जा टकराई।

टक्कर से महिला फ्लाईओवर से 15 फीट नीचे जा गिरी

हादसे में टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार मनभर पत्नी पवन उछल कर फ्लाईओवर से 15 फीट नीचे जा गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पवन, उसकी मां सुरजा और बेटा नक्शु गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एमबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान पवन की भी मौत हो गई।

नशे में था एंबुलेंस चालक

पुलिस पूछताछ में पता चला कि एंबुलेंस चालक के शराब के नशे में था। उसे भी हल्की चोटें आईं हैं। दुर्घटना के बाद एंबुलेंस फ्लाईओवर के साइड वॉल पर अटक गई थी। जिसे पुलिस ने मौके से हटवाया है।

Exit mobile version