Site iconSite icon AR Live News

आईटीसी ममेंटोज़ उदयपुर का हुआ शुभारंभ

ITC hotels launch mementos udaipur best hotel and resortITC hotels launch mementos udaipur best hotel and resort

उदयपुर। आईटीसी के होटल ग्रुप ने उदयपुर में अपनी पहली और ग्रुप की सबसे बड़ी व लग्जरी होटल एंड रिसोर्ट एकाया उदयपुर प्रॉपर्टी के नए ब्रांड ममेंटोज़ (ITC Mementos Udaipur) का शुभारंभ कर दिया है। एकलिंगजी के समीप स्थित ममेंटोज उदयपुर आईटीसी ग्रुप के देशभर में स्थित सभी होटल एंड रिसोर्ट कैटेगरी में सबसे बड़ी और लग्जरी होटल है।

आईटीसी होटल्स के डिवीजनल चीफ एग्जीक्यूटिव अनिल चड्ढा ने बताया कि हमारे लग्जरी होटल्स सेगमेंट में ममेंटोज़ ब्रांड के शामिल होने से, आईटीसी होटल्स के लग्जरी पोर्टफोलियो को और मजबूती मिली है। लाजवाब फूड एंड सर्विसेज के साथ ही ममेंटोज़ की बहती नदी के किनारे की लोकेशन, चारों तरफ पहाड़ियों से घिरा प्राकृतिक वातावरण इसे खास और सुकूनदायक बनाता है। यहां आने वाले मेहमानों को प्रकृति के बीच विरासत के करीब अनूठे डिजाइन का अनुभव होगा।

50 एकड़ क्षेत्र में बना है ममेंटोज उदयपुर

होटल के जनरल मैनेजर संदीपन बोस ने बताया कि ममेंटोज उदयपुर एकलिंगजी मंदिर के समीप शहर से मात्र 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह लगभग 50 एकड़ से भी अधिक के विस्तृत क्षेत्र में फैला हुआ है एक उत्कृष्ट रिसॉर्ट है। रिसोर्ट में क्लस्टर विला हैं। अरावली श्रृंखला के बीच बना प्रत्येक विला भव्यता, मनोहारी दृश्य, आधुनिक विरासत के साथ-साथ सुकूनदायक लैंडस्केप का नजारा प्रस्तुत करता है।

यहां प्रत्येक क्लस्टर विला के साथ एक्सक्लूसिव पूल, बारबेक्यूव, प्राइवेट पार्टीज के लिए एक पर्सनल डेक भी उपलब्ध है। उदयपुर शहर से प्रेरित उदयपैवेलियन भी यहां मौजूद है, जो कि एक ऑल डे डाइनिंग और अलाकार्टे रेस्त्रां है जो भारतीय और अंतरराष्ट्रीय स्वादों की विस्तृत श्रृंखला प्रस्तुत करता है। इस लग्जरी प्रॉपर्टी में विविध प्रकार की मीटिंग्स, बैंक्वेट व अन्य आयोजन करने का पूरा इंतज़ाम है। इसमें शानदार पिलर लेस स्टेट रूम, प्रीफंक्शन एरिया तथा काफी बड़े-बड़े लॉन भी हैं।

ममेंटोज़ आईटीसी होटल्स, इकाया उदयपुर के विजेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि आईटीसी होटल्स के ममेंटोज़ ब्रांड के अंतर्गत इस क्षेत्र की पहली प्रॉपर्टी के रूप में पहचान पाकर हम काफी रोमांचित हैं।

(प्रमोशनल आर्टिकल)

Exit mobile version