Site iconSite icon AR Live News

“राइट टू हेल्थ” बिल का विरोध जारी: डॉक्टर्स ने निकाला पैदल मार्च, मुख्य सचिव के साथ बैठक रही बेनतीजा

doctors protest on right to health billdoctors protest on right to health bill

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। निजी अस्पतालों द्वारा राइट टू हेल्थ बिल (right to health bill) का विरोध जारी है। सोमवार को डॉक्टर्स ने हजारों डॉक्टर्स ने इकट्ठे होकर जयपुर में पैदल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। डॉक्टर्स के प्रतिनिधि मंडल से मुख्य सचिव उषा शर्मा से मुलाकात की, लेकिन बैठक बेनतीजा रही। डॉक्टर्स बिल वापस लेने की मांग पर अड़े रहे और सरकार बिल लागू करेगी। बिल के विरोध और डॉक्टरों के समर्थन में आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने देशव्यापी बंद का आह्वान किया है।

रेजिडेंट्स की हड़ताल जारी, अस्पताल में मरीज परेशान

जयपुर समेत प्रदेश के दूसरे शहरों के सरकारी मेडिकल कॉलेजों से जुड़े हॉस्पिटलों में रेजिडेंट्स भी हड़ताल पर है। पिछले 7 दिन से रेजिडेंट्स के हड़ताल पर होने से प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में भी मरीज परेशान हो रहे हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version