Site iconSite icon AR Live News

पुलिस और तस्करों में मुठभेड़: दो तस्करों को गोली लगी

two smugglers injured in police encounter pratapgarhtwo smugglers injured in police encounter pratapgarh

प्रतापगढ़,(एआर लाइव न्यूज)। प्रतापगढ़ जिले के छोटी सादड़ी में पुलिस और तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ और गोलीबारी में 2 तस्कर गोली लगने से घायल हुए हैं, वहीं कुछ तस्कर फरार हो गए। तस्करों की जब्त गाड़ियों से पुलिस ने भारी मात्रा में अफीम, डोडा चूरा और हथियार बरामद किए हैं। घटना देर रात की बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर पुलिस टीम ने निम्बाहेड़ा-प्रतापगढ़ मार्ग पर नाकाबंदी की थी। नाकाबंदी के दौरान ही तीन स्कॉर्पियों पुलिस को आती नजर आयीं, पुलिस ने इशारा देकर रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने स्पीड तेज कर नाकाबंदी तोड़ भागने का प्रयास किया। इस पर पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस को रोकने के लिए बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की और करीब 10 राउंड फायर किए।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलायीं, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लग गयी, जिससे में फरार नहीं हो सके, वहीं स्कॉर्पियो में सवार अन्य तस्कर गाड़ी मौके पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने घायल हुए दो बदमाशों को अस्पताल पहुंचाया। तस्करों की तीनों गाड़ियों की तलाशी ली गयी तो बड़ी मात्रा में अफीम, डोडाचूरा और हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि जब्त हुई तीनों गाड़ियों जोधपुर की हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version