Site iconSite icon AR Live News

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में आया 4 रिक्टर तीव्रता का भूकंप

Earth quake MP and chhattisgarhEarth quake MP and chhattisgarhEarth quake MP and chhattisgarhEarth quake MP and chhattisgarh

तीन दिन पहले भी राजधानी दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में आया था भूकंप

ग्वालियर,(एआर लाइव न्यूज)। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में शुक्रवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए (Earth quake MP and chhattisgarh)। भूकंप से कहीं भी कोई जान-मान की हानि की सूचना नहीं है, लेकिन जैसे ही लोगों ने कंपन महसूस किया, तो सभी लोग दहशत में घरों से बाहर की ओर भागे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र ने एमपी के ग्वालियर सहित आस-पास के कुछ हिस्सों में सुबह करीब 10.30 बजे रिक्टर स्केल पर 4 की तीव्रता के भूकंप आने की पुष्टि की है, वहीं छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में भी लोगों ने कुछ सैकंड्स तक भूकंप की झटके महसूस किए हैं।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक रिक्टर स्केल पर 3.9 की तीव्रता वाला भूकंप छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के 12 कि.मी. दूर सुबह 10.28 बजे दर्ज किया गया। इससे पहले आज सुबह 8.52 बजे मणिपुर के मोइरांग के करीब 3.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था।

तीन दिन पहले दिल्ली और उत्तर भारत के कई हिस्सों में आया था भूकंप

गौरतलब है कि मंगलवार रात को भी अफगानिस्तान और पाकिस्तान में 6.6 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया था, इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के बदख्शां की हिंदूकुश पहाड़ियों में था। तब दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके 2 मिनट तक महसूस किए गए थे और लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए थे। पंजाब, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और दिल्ली-एनसीआर में खास तौर से भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे।

यह भी पढ़ें : धोखाधड़ी करने वाली मल्टी स्टेट क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटियों की संपत्ति होगी कुर्क

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version