Site iconSite icon AR Live News

नव संवत्सर: बागेश्वर धाम के पं.धीरेंद्र शास्त्री को सुनने उदयपुर शहर में उमड़ा जनसमूह

udaipur nav varsh shobhayatra dharmasabhaudaipur nav varsh shobhayatra dharmasabha

उदयपुर शहर में दिखा धार्मिक उत्साह

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नव संवत्सर के अवसर पर गुरूवार को उदयपुर शहरका माहौल बदला-बदला नजर आया। इस अवसर पर शहर के कई क्षेत्रों से होकर निकली शोभायात्रा से बना माहौल धार्मिक उत्साह में तब्दील हुआ नजर आया। भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति व नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान हुए इस बड़े आयोजन के तहत गुरूवार दोपहर बाद टाउनहाल से विशाल शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। भगवा ध्वज पताका लिए धर्मप्रेमियों के उत्साह के साथ शुरू हुई यह शोभायात्रा जैसे-जैस आगे बढ़ती चली, वैसे-वैसे जनसमुह इस इससे जुड़ता चला गया। वीडियो में देखें शोभायात्रा में शामिल हुए लोगों का उत्साह-:

जगदीश मंदिर, भूपालपुरा मैदान और फतह स्कूल से निकली कलश यात्राओं का देहलीगेट पर जब संगम हुआ तो नजारा कुछ अलग ही दिखा। इधर मुख्य शोभायात्रा शाम होते-होते सभा स्थल गांधी ग्राउंड के बाहर पहुंची तो जहां तक नजरें पहुंचे वहां तक धर्म प्रेमियों का रैला नजर आया।

सभा को संबोधित करने से पहले महाराणा प्रताप को किया नमन

शाम को गांधी ग्राउंड में हुई धर्मसभा में बागेश्वर धाम के पं धीरेन्द्र शास्त्री, पं देवकीनंदन ठाकुर व बांसवाड़ा के संत उत्तम स्वामी के आशीर्वचन ने धर्म प्रेमियों का उत्साह और कई गुना बढ़ा दिया। सभा में पहुंचने से पहले बागेश्वर धाम के पं धीरेन्द्र शास्त्री, पं देवकीनंदन ठाकुर डबोक एयरपोर्ट से बड़गांव क्षेत्र में स्थित महाराणा प्रताप गौरव केंद्र पहुंचे और वीरशिरोमणी महाराणा प्रताप को नमन किया। धर्मसभा में मेवाड़ अंचल के संत-महंतों का भी सान्निध्य मिला। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण बागेश्वर धाम के पं धीरेन्द्र शास्त्री रहे। जिनको देखने और सुनने उदयपुर जिले ही नहीं मेवाड़ के कई क्षेत्रों से भी गुरूवार सुबह से ही धर्म प्रेमी उदयपुर पहुंचना शुरू हो गए।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version