उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल यूनीवर्सिटी के पेसिफिक कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी (pacific college of physiotherapy)को सेन्ट्रल जोन में बेस्ट कॉलेज के अवार्ड से नवाजा गया। इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपी की ओर से 60वीं वार्षिक कांफ्रेंस आयोजित हुई थी, जहां पेसिफिक फिजियोथेरेपी कॉलेज को यह अवार्ड दिया गया।
कॉन्फ्रेंस के चैयरपर्सन वर्ल्ड फिजियोथेरेपी सीईओ एवं प्रेसीडेंट, इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपी के प्रेसीडेंट डॉ.संजीव झॉ, जनरल सैकेट्ररी डॉ. केएम अन्नामलाई और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ.रूचि वार्ष्णेय ने पेसिफिक फिजियोथेरेपी कॉलेज के डीन डॉ.जफर खान को मंच पर अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. जफर खान को सिग्निफिकेंट कंट्रीब्यूशन अचीवमेंट अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।
पेसिफिक मेडिकल यूनिवर्सिटी के चेयरमैन राहुल अग्रवाल और सीईओ शरद कोठारी ने अवॉर्ड के लिए कॉलेज के डीन डॉ जफर खान को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

