Site iconSite icon AR Live News

पुलवामा में बस पलटने से बिहार के चार लोगों की मौत

श्रीनगर (एआर लाइव न्यूज)। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया(pulwama bus accident)। अवंतीपोरा इलाके के गोरीपोरा में यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस सड़क दुर्घटना में बिहार के चार लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए हैं।

आसपास के लोगों ने की मदद

जानकारी के अनुसार आज सुबह एक बस जम्मू से श्रीनगर की तरफ आ रही थी। इसी दौरान दक्षिण कश्मीर में श्रीनगर- जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलवामा जिले में गोरीपोरा-अवंतीपोर में एक पुल के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को हादसे की सूचना देकर बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला।

पुलिस के अनुसार सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ डॉक्टरों ने चार यात्रियों को मृत घोषित कर दिया। चारों मृतक बिहार के रहने वाले थे। अन्य घायलों का उपचार जारी है।

Exit mobile version