Site iconSite icon AR Live News

शराब की हर बोतल पर देना होगा Cow Cess

cow cess on liquor in himachal pradeshcow cess on liquor in himachal pradesh

शिमला,(एआर लाइव न्यूज)। हिमाचल प्रदेश की सरकार ने गौ संरक्षण के लिए शराब पर Cow Cess लगा दिया है। शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश किया। इस बजट में गौ संरक्षण के लिए शराब पर cow cess on liquor लगाया गया है। इसके अनुसार अब शराब की हर बोतल की खरीद पर 10 रूपए cow cess देना होगा। इससे करीब 100 करोड़ रूपए काउ सेस एकत्रित होने की उम्मीद है, जिसे गायों के संरक्षण पर खर्च किया जाएगा।

राजस्थान, यूपी, पंजाब और चंडीगढ़ में भी शराब की बोतल पर लगता है गाय उपकर

बजट में cow cess की जानकारी देते हुए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बताया कि देश में राजस्थान, उत्तरप्रदेश, पंजाब राज्यों सहित केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में भी शराब पर गाय उपकर वसूल किया जाता है। इसमें अब हिमाचल प्रदेश भी शामिल हो जाएगा। 10 रूपए काउ सेस शराब की हर बोतल पर लगेगा।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

यह भी पढ़ें : उदयपुर के अभावग्रस्त गांव

Exit mobile version