Site iconSite icon AR Live News

सीएम ने की नए 19 जिलों की घोषणा : राजस्थान में हुए अब 50 जिले

CM ashok gehlot announced new 19 district of rajasthanCM ashok gehlot announced new 19 district of rajasthan

सलूंबर (उदयपुर) जिला, बांसवाड़ा संभागीय मुख्यालय

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वित्त एवं विनियोग विधेयक पर जवाब देते हुए कई बड़ी घोषणाएं कीं। सबसे बड़ी घोषणा नए जिलों की हुई है। इसमें 19 नए जिलों की घोषणा की गयी, इससे प्रदेश में अब जिलों की संख्या बढ़कर 50 हो गयी है। इसके साथ ही प्रदेश में तीन नए संभाग बांसवाड़ा, पाली और सीकर भी बनाए गए हैं, इससे प्रदेश में संभाग की संख्या बढ़कर 10 हो जाएगी।

मुख्यमंत्री की इस घोषणा से अब राजस्थान में प्रशासनिक ढांचा परिवर्तित होने के साथ ही राजनीतिक पृष्ठभूमि में भी आने वाले समय में बड़ा बदलाव नजर आना तय है। इससे पहले अंतिम बाद 2008 में प्रतापगढ़ को प्रदेश का 33वां जिला बनाया गया था। 2008 के बाद अब 2023 में एक साथ 19 जिले बनाए जाने की घोषणा हुई है, ऐसा पहली बार हुआ है, जब एक साथ इतने जिले बनाए गए हों। जयपुर जिले को दो जिले जयपुर दक्षिण, जयपुर उत्तर और जोधपुर जिले को दो जिलों जोधपुर पूर्व और जोधपुर पश्चिम हो गए हैं। ऐसे में नए 19 जिले होने से प्रदेश में कुल 50 जिले हो जाएंगे।

ये नए जिले बनाए गए

  1. सलूंबर
  2. अनूपगढ़
  3. बालोतरा
  4. ब्यावर
  5. डीग
  6. डीडवाना-कुचामन
  7. दूदू
  8. गंगापुर सिटी
  9. जयपुर उत्तर
  10. जयपुर दक्षिण
  11. जोधपुर पूर्व
  12. जोधपुर पश्चिम
  13. केकड़ी
  14. कोटपुतली-बहरोड़
  15. खेरथल
  16. नीम का थाना
  17. फलौदी
  18. सांचोर
  19. शाहपुरा

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version