Site iconSite icon AR Live News

16 जिलों के 8108 ग्राम अभावग्रस्त घोषित

deficient village in rajasthandeficient village in rajasthan

उदयपुर जिले के 274 गांव भी शामिल

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राज्य सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर 16 जिलों के 8 हजार 108 ग्राम अभावग्रस्त घोषित किए। जिला कलेक्टरों से प्राप्त खरीफ फसल 2022 (संवत 2079) नियमित एवं विशेष गिरदावरी रिपोर्ट के आधार पर फसल खराब होने पर किसानों को राहत प्रदान करने अधिसूचना जारी की गई है।

आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार बारां जिले के 1231 ग्राम, भरतपुर के 957, बूंदी के 517, धौलपुर के 58, श्रीगंगानगर के 02, झालावाड़ के 1597, करौली के 13, नागौर के 347, सवाई माधोपुर के 14, टोंक के 716, कोटा के 766, बांसवाड़ा के 717, प्रतापगढ़ के 625, जोधपुर के 47, अजमेर के 227 उदयपुर के 274 ग्रामों को राहत प्रदान की गई है।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version