Site icon AR Live News

अजमेर में अरावली एक्सप्रेस रेल का डिब्बा पटरी से उतरा

aravali express train general coach derailed in ajmer

अजमेर,(एआर लाइव न्यूज)। अजमेर में गुरूवार को अरावली एक्सप्रेस का एक डिब्बा पटरी से उतर गया (train derailed)। हादसे के बाद रेल में बैठी सवारियों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही डीआरएम, रेलवे अधिकारी, आरपीएफ और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि ट्रैक पर मवेशी के ट्रेन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ है।

उत्तर-पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क निरीक्षक अशोक चौहान ने बताया कि घटना दोपहर 1.15 बजे की है। अरावली एक्सप्रेस बांद्रा टर्मिनस से आ रही थी और श्रीगंगानगर जा रही थी। अजमेर में खारवा से मांगलियावास स्टेशनों के बीच पटरी पर ट्रेन के सामने एक मवेशी आ गया। मवेशी से टकराने से ट्रेन को झटका लगा और जनरल कोच के एक डिब्बे के दो पहीए पटरी से उतर गए।सूचना मिलते ही डीआरएम राजीव धनखड़ सहित रेलवे के अधिकारी और आरपीएफ प्रभारी लक्ष्मण गौड़ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। दोपहर 2 .37 बजे तक ट्रेन के पहियों को वापस पटरी पर चढ़ा दिया गया। पूरी चेकिंग के बाद ट्रेन उसके गंतव्य स्थान के लिए रवाना की गयी।

Exit mobile version