Site iconSite icon AR Live News

डूंगरपुर में रोजगार मेला 17 मार्च को: 1500 से ज्यादा युवाओं ने किया रजिस्ट्रेशन

job fairjob fair

25 से ज्यादा कंपनियों में मिलेगा रोजगार का अवसर

डूंगरपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जिला प्रशासन एवं रोजगार कार्यालय, डूंगरपुर के संयुक्त तत्वावधान में 17 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक डूंगरपुर के भोगीलाल पण्ड्या राजकीय महाविद्यालय के खेल मैदान पर रोजगार मेला आयोजित होगा

जिला रोजगार अधिकारी हितेश जोशी ने बताया कि रोजगार मेले में राजस्थान सिन्टेक्स लिमिटेड डूंगरपुर, न्यूझील रेनवीयर, सागवाडा, कृष्णा मारूति लिमिटेड अहमदाबाद, पीएम इन्टरप्राईजेज, साणंद, चौकमेट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड अहमदाबाद, कॉसमॉस मैनपावर, प्राइवेट लिमिटेड गांधीनगर सहित 20 से 25 नामी कंपनियां शामिल होगी। मेले में कक्षा 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई एवं उच्च योग्यताधारी इच्छुक बेरोजगार आशार्थी अपने मूल शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रए दो फोटो तथा बायोडेटा के साथ उपरोक्त स्थान पर उपस्थित होना होगा।

साक्षात्कार के बाद मौके पर ही चयन किया जाएगा

जोशी ने बताया कि निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा साक्षात्कार के बाद मौके पर ही चयन किया जाएगा तथा विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा संचालित की जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मेले में भाग लेने हेतु अब तक लगभग 1500 बेरोजगार आशार्थियों ने क्यूआर कोड के माध्यम से अपना पंजीयन कर लिया है।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version