जम्मू-कश्मीर,(एआर लाइव न्यूज)। भारत को इस साल की जी-20 समिट की अध्यक्षता मिली है, इसको लेकर देश के विभिन्न शहरों में जी-20 की बैठकें समय-समय पर हो रही हैं। इसी बीच कुछ आतंकी संगठन भी सक्रिय हो गए हैं और जी-20 की बैठकें इनके निशाने पर हैं।(G-20 summit terror threat)
खूफिया रिपोर्ट के अनुसार जम्मू-कश्मीर में होने वाले जी-20 समिट के आयोजनों पर हमले करने के लिए आतंकी संगठन आईएसआई ने अन्य आतंकी संगठनों के कमांडरों से बैठक कर फरमान जारी किया है। इस सूचना के आते ही जी-20 समिट के तहत होने वाली बैठकों को लेकर जम्मू-कश्मीर सहित देश में खूफिया एजेंसियों, सेना और पुलिस को भी अलर्ट जारी कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार आतंकी संगठन आईएसआई ने आतंकी संगठन लश्कर, हिजबुल और जम्मू-कश्मीर गजनवी फोर्स को ज्यादा से ज्यादा आतंकी हमलों को अंजाम देने का फरमान सुनाया है और कुछ आतंकियों के साथ बैठक भी की है। आतंकियों की मीटिंग में जी-20 समिट के तहत जम्मू-कश्मीर में होने वाले इवेंट पर आतंकी हमले को अंजाम देने का प्लान बना है।

