Site iconSite icon AR Live News

लंबे इंतजार बाद कांग्रेस ने 10 निकायों में बनाए नेता प्रतिपक्ष

Congress appointed block presidents in rajasthanCongress appointed block presidents in rajasthan

18 नगर कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की नियुक्ति भी हुई

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। कुछ दिन के ब्रेक के बाद कांग्रेस ने संगठनात्मक नियुक्तियों का काम फिर शुरू कर दिया है। शुक्रवार को 18 नगर कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष और 11 ब्लॉक अध्यक्षों के साथ ही 10 निकायों में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किए है। हालांकि उदयपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष की घोषणा का अभी भी इंतजार बना हुआ है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने 11 ब्लॉक अध्यक्षों और 10 निकायों (नगर निगम,परिषद और नगर पालिका) में नेता प्रतिपक्ष की घोषणा की। इससे कांग्रेस में संगठनात्मक और राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर एक बार हलचल शुरू हो गई है। अलवर, हनुमानगढ़, झालावाड़, जोधपुर व कोटा जिलों में ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति हुई है। 18 नगर कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की नियुक्ति भी हुई है, हालांकि उदयपुर शहर और देहात जिलाध्यक्षों की नियुक्ति का इंतजार अभी भी बना हुआ है।

उदयपुर में आपसी खींचतान,तय नहीं हो पा रहा नेता प्रतिपक्ष

10 निकायों में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किए है। इनमें उदयपुर संभाग में कपासन नगर पालिका में कन्या देवी सोनी को नेता प्रतिपक्ष बनाया है। नगर निगम अजमेर, जयपुर ग्रेटर व जोधपुर दक्षिण में भी नेता प्रतिपक्ष की घोषणा की गई है। हालांकि इस बार की लिस्ट में भी उदयपुर नगर निगम का नाम शामिल नहीं हो पाया है। स्थानीय कांग्रेस नेताओं में अभी भी नेता प्रतिपक्ष के चेहरे को लेकर पसंद-नापसंद का झगड़ा चलने से उदयपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष तय करने को लेकर कांग्रेस अंतिम निर्णय नहीं ले पा रही है।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version