Site iconSite icon AR Live News

ताज महोत्सव में रैंप पर उतरे उदयपुर के लवेश व्यास

taj mahotsav agrataj mahotsav agra

फैशन शो में देश भर के 150 मॉडल शामिल हुए

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। आगरा में ताज महोत्सव में आयोजित हुए फैशन शो में उदयपुर के लवेश व्यास ने भी रैम्प पर अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा। वर्ल्ड डिजाइनिंग फोरम द्वारा भारत में लुप्त होती फ्रैब्रिक से बने परिधानों को लेकर आयोजित इस फैशन शो में देश भर के करीब 150 मॉडल शामिल हुए।

वर्ल्ड डिजाइनिंग फोरम ने शिल्पग्राम के मुक्ताकाशीय मंच पर फैशन शो आयोजित किया। इसमें उदयपुर शहर से सटे बड़गांव निवासी लवेश व्यास ने भी रैंप पर अपनी प्रतिभा दिखाई। लवेश इससे पहले भी कई फैशन शो में अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेर चुके है। एक खास बात यह भी रही कि इस फैशन शो में गाजियाबाद की एडीएम ऋतु सुहास भी रैंप पर उतरीं। फैशन शो में सभी परिधान लुप्त होती परंपरा से ही लिए गए। इससे फैशन शो का महत्व और ज्यादा बढ़ गया। हजारों साल पूराने फ्रैब्रिक को इस फैशन शो के माध्यम से संजीवनी देना का अनुठा प्रयास किया गया।

केंद्रीय मंत्री ने भी आयोजन की तारीफ की

हजारों साल पूराने फ्रैब्रिक को इस फैशन शो के माध्यम से संजीवनी देना का अनुठा प्रयास किया गया। इस प्रयास की हर कोई तारीफ करता नजर आया। आयोजकों के अनुसार फ्रैब्रिक भारत की करीब पांच हजार साल पुरानी परंपरा है जो कि अब लुप्त हो रही है। केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल व पूर्व मंत्री रामकसल गुर्जर ने फैशन शो का उद्घाटन किया। बघेल ने इस प्रयास की तारीफ करते हुए कहा कि हमारी कला और संस्कृति को बचाए रखने के लिए इस तरह के फैशन शो समय समय पर होते रहने चाहिए। कार्यक्रम में वर्ल्ड डिजाइनिंग फोरम के सीईओ अंकुश अमानी सहित कला प्रेमी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version