Site iconSite icon AR Live News

बादलों की हलचल फिर बढ़ी: उदयपुर शहर में तेज हवा और बारिश का दौर शुरू

rain and thunderstorm in udaipur on holi 7 march 2023rain and thunderstorm in udaipur on holi 7 march 2023

मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार मेवाड़ सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश, तेज हवा चलने और ओलावृष्टि की संभावना

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मेवाड़ सहित प्रदेश के कई जिलों में होली पर मौसम में बदलाब का क्रम बना हुआ हैं। उदयपुर में सोमवार को बादलों की हलचल फिर बढ़ी हुई नजर आ रही हैं। इस बीच मौसम विभाग ने सोमवार को एक नया पूर्वानुमान जारी कर उदयपुर संभाग सहित कई जगह बारिश होने और तेज हवा चलने की संभावना जतायी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार उदयपुर शहर में तेज हवा और बारिश का दौर शुरू हो चुका है।

देखें फतहसागर पर तेज हवा, बारिश और ओले गिरे

मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के अनुसार कोटा, उदयपुर संभाग के जिलों में आज एक बार पुनः दोपहर बाद मध्यम से तीव्र मेघगर्जन, अचानक तेज हवाएं चल सकती है 30-40 किलोमीटर प्रति घण्टा व हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 7-8 मार्च को एक बार पुनः आंधी बारिश (Thunderstorm) गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी।

इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

7 मार्च को बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा व उदयपुर संभाग के जिलों में मध्यम से तीव्र थंडरस्टॉर्म के साथ हल्के से मध्यम बारिश व कहीं-कहीं अचानक तेज हवाएं 30-40 किलोमीटर प्रति घण्टा चलने की प्रबल संभावना है। इस दौरान एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।’ 8 मार्च को इस सिस्टम का असर पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में बना रहेगा। 9 मार्च से राज्य में मौसम शुष्क होने की संभावना है।

Exit mobile version