Site iconSite icon AR Live News

जयपुर के पॉश एरिया में दिनदहाड़े बैंक लूट: पिस्टल लेकर बैंक में घुसे दो बदमाश, 10 लाख रूपए लूट ले गए

indian overseas bank loot jaipurindian overseas bank loot jaipur

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। प्रदेश की राजधानी जयपुर के पॉश एरिया श्याम नगर स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में सोमवार सुबह लूट की वारदात हुई। बैंक खुलने के कुछ ही देर बाद दो बदमाश अवैध पिस्टल लेकर बैंक में घुसे और 10 लाख रूपए लूट ले गए। बदमाशों ने फरार होने के लिए बैंक के स्वीपर से उसकी बाइक छीन ली और फरार हो गए।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, शहरभर में नाकाबंदी करवाई गयी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने बताया कि वारदात के समय बैंक में कोई गार्ड तक नहीं था। घटना के समय बैंक में कैशियर, स्वीपर और एक ग्राहक ही मौजूद था।

जानकारी के अनुसार सुबह बैंक 9 बजे खुला था। बैंक में तीन लोग ही थे, तभी सुबह करीब 9.45 बजे दो बदमाश अवैध पिस्टल लेकर श्याम नगर स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में घुसे। बदमाशों ने बैंक कर्मियों पर पिस्टल तान दी और लॉकर तक ले गए। बदमाशों ने तिजोरी में रखे 10 लाख रूपए लूटे और स्वीपर की बाइक लेकर फरार हो गए।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version