Site iconSite icon AR Live News

प्रदेश में कई जगह बरसे बादल: कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश

Holi Festival Badhai SandeshHoli Festival Badhai Sandesh

नागौर के जायल में करीब पौन इंच बारिश

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। मौसम का मिजाज बदलने से उदयपुर सहित प्रदेश में होली पूर्व कई जगह बीती रात और रविवार सुबह हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हुई। प्रदेश में सर्वाधिक 16 मिलीमीटर बारिश नागौर जिले के जायल में हुई हैं।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ भागों में थंडरस्टॉर्म गतिविधियां दर्ज की गई हैं। कुछ जगह ओले भी गिरे। बादल छाए रहने से गर्मी का असर भी कम रहा। रविवार तड़के उदयपुर जिले में भी कई क्षेत्रों बादल गर्जें और शहर सहित कई जगह सुबह के समय कुछ देर के लिए बूंदाबांदी और हल्की फुहार गिरी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार उदयपुर में रविवार तड़के तेज हवाएं भी चली। हालांकि राहत की बात यह हैं कि तेज बारिश नहीं होने से फसल को नुकसान नहीं हुआ। इससे किसानों ने राहत की सांस ली हैं।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कहां कितनी बारिश हुई

मौसम विभाग के अनुसार रविवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में आबूरोड 8 मिलीमीटर, झालरापाटन 6, सांगोद
6, रामगंजमंडी 5, कोटा 6, सीकर 2, अजमेर 2, ब्यावर 1, केकड़ी 2, पिंडवाड़ा 2, बूंदी 4, चित्तौड़ 2, भैसरोड़गढ़ 1, राजसमंद 1, आमेट 1, नाथद्वारा 1, जायल 16, मकराना 8, बिलाड़ा 4, मेड़ता सिटी 4, डेगाना 3, ओसीया जोधपुर 3, जैतारण 3,परबतसर 2,लाडनू 2, सुजानगढ़ 2, चुरू 2, सरदारशहर 1, शेरगढ़ 1, सांचोर 1, भिनमाल 1,जालौर 1,रतनगढ़ 1,डीडवाणा 1, जोधपुर शहर में 1 मिलीमीटर बारिश हुई।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version