उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। 6 मार्च को होली और 7 को धुलंडी पर्व को लेकर उदयपुर सहित देश भर में उत्साह का माहौल नजर आ रहा हैं। उदयपुर शहर सहित जिले भर में जगह-जगह होलिका रोपण किया गया है। धुलंडी पर्व के लिए गुलाल, पिचकारी की स्टॉलों पर भी खरीददारों की भीड़ नजर आ रही है। इधर विभिन्न समाजों में सामूहिक ढूंढोत्सव की तैयारियां भी की जा रही है। holi with herbal gulal
होली का पर्व वैसे तो विविध रंगों में रंगा नजर आता है, लेकिन रंगोत्सव पर्व में धीरे धीरे हर्बल गुलाल का भी मजबूत स्थान बनता जा रहा है। शहर में रंग बिरंगी गुलाल के पाउच की बिक्री के साथ ही लोग हर्बल गुलाल की भी खूब खरीददारी करते नजर आ रहे है। झाड़ोल, कोटड़ा व फलासिया में आदिवासी महिला समूह द्वारा प्राकृतिक गुलाल पलाश एवं मोगरे के फूल से तैयार की गई हर्बल गुलाल की उदयपुर ही नहीं देश के कई राज्यों में मांग बनी हुई है।
सामूहिक ढूंढोत्सव की तैयारियां तेज
होलिका दहन के बाद अगले दिन धुलंडी पर विभिन्न समाजों में आयोजित होने वाले सामूहिक ढूंढोत्सव की तैयारियां भी तेज चल रही है। शहर से सटे बड़गांव में 7 मार्च को औदिच्य समाज के नोहरे में 11 वां सामूहिक ढूंढोत्सव कार्यक्रम होगा। औदिच्य समाज बड़गांव कुटुंब के अध्यक्ष पूंजीलाल शर्मा ने बताया कि समाज के नोहरे में सुबह 10 बजे होली मिलन कार्यक्रम होगा। शाम 4 बजे सामूहिक ढूंढोत्सव होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने तैयारियां अंतिम चरण में है।
यहां मिल रहा हर्बल गुलाल
हर्बल गुलाल 100 ग्राम, 200 ग्राम व 300 ग्राम के पाउच में भी उपलब्ध है। 100 ग्राम की कीमत 30 रुपये, 200 ग्राम 60 रुपये व 300 ग्राम 90 रुपये के हिसाब से बिक्री हो रही हैं। राजीविका के जिला परियोजना प्रबंधक अनिल पहाड़िया ने बताया कि उदयपुर शहर में यह हर्बल गुलाल राजीविका कार्यालय, सहेलियों की बाड़ी, फतेहसागर किनारे, सूरजपोल, लोककला मंडल के पास वन भवन मुख्य द्वार, जिला परिषद परिसर, सेलिब्रेशन मॉल व कॉपरेटिव के सभी आउटलेट्स पर उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें : सर्दी-खांसी, जुकाम-बुखार के घर-घर में मरीज, IMA ने चेतावनी जारी की
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

