उदयपुर। अर्थ ग्रुप ने हाल ही ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा अभियान शुरू किया है। इसके तहत जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग दिए जाने के लिए जींस से स्कूल बैग बनाए जा रहे हैं।
अर्थ ग्रुप के सीईओ डॉ अरविंदर सिंह ने बताया कि बैग ऑफ स्माइल फाउंडेशन के साथ मिलकर आमजन से ऐसी जीन्स एकत्रित की गयी, जो इस्तेमाल करना छोड़ चुके हैं। इन जीन्स से अब स्कूल बैग बनवाए जा रहे हैं। यह बैग बनाने का कार्य भी ग्रामीण महिलाएं कर रही हैं, इससे उन्हें भी रोजगार मिल रहा है। ये स्कूल बैग ग्रामीण क्षेत्र में जरूरतमंद बच्चों को दिए जाएंगे, ताकि वे शिक्षा के लिए प्रेरित हो सकें।

