Site iconSite icon AR Live News

पिछोला के लिए खोले देवास प्रथम बांध के गेट

Devas First gate opened water coming in pichcholaDevas First gate opened water coming in pichchola

नांदेश्वर चैनल और सीसारमा नदी में बहाव शुरू

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गर्मी के सीजन को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने पिछोला में अतिरिक्त पानी लाने के लिए गुरूवार को देवास प्रथम बांध अलसीगढ़ बांध के गेट खोल दिए। आकोदड़ा और मादड़ी बांध के गेट खोलने को लेकर फिलहाल कोई निर्णय नहीं हो पाया है।

देवास प्रथम बांध के गेट खोलने पर बांध का पानी अलसीगढ़ की पहाड़ियों के बीच से होते होते हुए नांदेश्वर तालाब पहुंचां इसके बाद पानी ने नांदेश्वर चैनल से सीसारमा नदी होते हुए पिछोला की राह पकड़ ली। गर्मी के दिनों में उदयपुर की पेयजल व्यवस्था प्रभावी बनी रहे। इसके लिए आवश्यकता अनुसार पानी की व्यवस्था करने देवास प्रथम बांध के गेट खोले गए हैं। देवास प्रथम बांध में वर्तमान में कुल 69 एमसीएफटी पानी उपलब्ध हैं। जबकि पिछोला का जलस्तर 6 फीट 11 इंच पर हैं। इधर फतहसागर का जलस्तर 8 फीट 8 इंच हैं। इस बार मानसी वाकल, बड़ी तालाब और जयसमंद में भी पर्याप्त पानी उपलब्ध हैं।

आकोदड़ा और मादड़ी बांध का पानी भी लाने का अभी सही समय

आकोदड़ा और मादड़ी बांध के गेट भी कभी भी खोले जा सकते हैं, लेकिन इसको लेकर फिलहाल कोई निर्णय नहीं हो पाया हैं। इन दोनों बांधों का पानी डायवर्ट करने पर ही पिछोला और उसके बाद फतहसागर के जलस्तर में आशानुरूप बढ़ोतरी हो सकेगी। सिर्फ देवास प्रथम बांध के पानी से पिछोला के जलस्तर में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हो पाएगी। आकोदड़ा बांध में 264 एमसीएफटी पानी उपलब्ध हैं जबकि मादड़ी बांध में 56 एफसीएफटी पानी उपलब्ध हैं। ऐसे में पिछोला और फतहसागर को भरने के लिए इन दोनों बांधों का पानी उदयपुर लाया जाना जरूरी होगा। इन दोनों बांधों का पानी भी उदयपुर लाने का अभी सबसे उपयुक्त समय हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version