5219 लोगों ने किया था आवेदन
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्व ग्राम अंबेरी में नेशनल हाइवे-8 के किनारे विकसित हो रही अंबेरी आवासीय योजना में भूखंड आवंटन करने यूआईटी ने गुरूवार को लॉटरी निकाली।
यूआईटी सचिव नितेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 10.1900 हैक्टेयर में विकसित हो रही इस आवासीय योजना में विभिन्न श्रेणी के 166 आवासीय भूखण्डों का आवंटन करने लॉटरी निकाली गई। इसमें आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्ग (EWS), अल्प आय वर्ग (LIG), मध्यम आय वर्ग( MIG-A एवं MIG-B ) उच्च आय वर्ग (HIG) के लिये भूखण्ड आरक्षित किये गये। जिला मुख्यालय से करीब 8 किमी दूरी पर एनएच-8 के किनारे राजस्व ग्राम अम्बेरी में यूआईटी ने यह योजना बनाई है।
166 आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाईन 5219 आवेदन आए थे
यूआईटी की इस योजना में आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्ग (EWS) में 27 भूखंडों के लिए 1922 आवेदन आए थे। अल्प आय वर्ग (LIG) में 39 भूखंडों के लिए 1934 आवेदन, मध्यम आय वर्ग (MIG-A) में 31 भूखंडों के लिए 816 , (MIG-B ) में 39 भूखंडों के लिए 304 आवेदन आए जबकि उच्च आय वर्ग (HIG) में 30 भूखंडों के लिए 243 आवेदन आए थे।
पुरोहितों का तालाब और जैव विविधता पार्क के पास विकसित हो रही है योजना
यह योजना दो राष्ट्रीय राजमार्गो को जोडने वाली मास्टर प्लान की 100 फीट चौडी सड़क पर प्रस्तावित है तथा पुरोहितों का तालाब, मेवाड़ जैव विविधता पार्क के समीप स्थित है। यूआईटी ने इस योजना में रोड नेटवर्क, विद्युत व्यवस्था, ड्रेनेज सिस्टम विकसीत करने का प्रावधान भी कर रखा हैं।
डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

