Site iconSite icon AR Live News

कलेक्टर के मिशन कोटड़ा को फेल करने पर तुली उदयपुर पुलिस

Udaipur police bent on failing Mission Kotra to Stopped operation of government public transport buses on Chetak circle routeUdaipur police bent on failing Mission Kotra to Stopped operation of government public transport buses on Chetak circle route

बेतुके और मनमाने निर्णय से लोगों को हो रही परेशानी, सरकार को हो रही हर दिन 5 लाख रूपए के राजस्व की हानि

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर पुलिस के एक बेतुके और मनमाने निर्णय से आदिवासी क्षेत्र के कई लोगों को राज्य सरकार की सुलभ परिवहन सुविधा से वंचित रहना पड़ा हैं। इतना ही नहीं इस निर्णय से उदयपुर कलेक्टर ताराचंद मीणा के मिशन कोटड़ा पर भी बेरियर लग रहा हैं।

दरअसल पिछले दिनों कोर्ट चौराहा पर रोडवेज (लोक परिवहन सेवा) की एक बस की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद उदयपुर पुलिस ने उदियापोल बस स्टैंड से रवाना होकर चेतक स्थित पहाड़ी बस स्टैंड पर आने वाली रोडवेज बसों का संचालन बंद करवा दिया। इस रूट की बसें अब रोडवेज बस स्टैंड से चेतक नहीं आकर, आयड़ पुलिया की तरफ से होकर सौ फिट रोड, शौभागपुरा से आरके सर्किल की तरफ डायवर्ट की जा रही है। जबकि निजी बसें और यात्री वाहन नियमित रूप से पहाड़ी बस स्टैंड से संचालित हो रहे हैं।

निजी बसों को पहुंच रहा फायदा, सरकार को नुकसान

उदयपुर शहर से गोगुंदा, झाड़ोल, सायरा, कोटड़ा, नाथद्वारा, कांकारोली सहित पहाड़ी बस स्टैंड से जुड़े रूटों पर इस बस स्टैंड से लोगों को रोडवेज की सुविधा मिलना बंद हो गई हैं। इन लोगों को शहर से अपने गांव जाने रोडवेज बस पकड़ने आरके सर्किल जाना पड़ रहा है। इसके लिए उनको बस किराये के अलावा शोभागपुरा तक जाने के लिए अलग से टैंपों किराया भी वहन करना पड़ रहा है, प्रतिदिन शहर में मजदूरी करने आने वाले लोगों सहित एमबी हॉस्पिटल आने वाले ग्रामीण व आदिवासी लोगों को मजबूरन पहाड़ी बस स्टैंड से निजी बस में यात्रा करनी पड़ रही है। पुलिस के इस निर्णय से निजी बसों को सीधा-सीधा फायदा पहुंच रहा है।

ऐसे में पुलिस के एक बेतुके निर्णय से सैकड़ों की परेशानी बढ़ गई है। एक खास बात यह हैं कि उदयपुर कलेक्टर ताराचंद मीणा ने मिशन कोटड़ा के तहत उदयपुर से कोटड़ा के लिए विशेष रोडवेज बस शुरू की थी वह भी चेतक होकर नहीं चलने से कलेक्टर का मिशन भी फैल होने की स्थिति में हैं।

जनता परेशान,रोडवेज को प्रतिदिन 5 लाख का नुकसान

चेटक सर्कल से रोडवेज बसें संचालित नहीं होने के कारण राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम को यात्री भार नहीं मिल पा रहा है और रोडवेज को प्रतिदिन 5 लाख रुपये का राजस्व नुकसान भी हो रहा हैं। उदयपुर आगार के मुख्य प्रबंधक महेश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस के इस निर्णय से सरकार को हर दिन 5 लाख रूपए के राजस्व की हानि हो रही है, साथ ही यात्री भार कम हो गया है। यही स्थिति बनी रही तो हमें मजबूरन कोटड़ा सहित संबंधित रूट पर चलने वाली बसों का संचालन को बंद करना पड़ेगा। इस मामले में दो बार उदयपुर एसपी विकास शर्मा को पत्र लिख चुके हैं।

जहां हादसा हुआ वहा अभी भी सड़क पर हो रही अवैध पार्किंग

कोर्ट चौराहा पर हादसे के नाम पर पुलिस ने रोडवेज बसों का चेतक से होकर संचालन तो बंद कर दिया, लेकिन जिस जगह हादसा हुआ, वहां अभी भी कोर्ट के बाहर सड़क पर दिन भर वाहनों की अवैध पार्किंग हो रही है। इस कारण बसों या दूसरे वाहनों को कोर्ट चौराहा से शास्त्री सर्कल की तरफ मुड़ने में अभी भी परेशानी हो रही हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version