Site iconSite icon AR Live News

लॉरेन्स विश्नोई गैंग के 7 गुर्गे सूरत में गिरफ्तार

UIT UdaipurUIT Udaipur

सूरत,(एआर लाइव न्यूज)। सूरत क्राइम ब्रांच पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेन्स विश्नोई और संपत नेहरा के सात गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी राजस्थान पुलिस के वांटेड थे और सूरत में नाम व पहचान बदलकर छुप कर रह रहे थे।

सूरत पुलिस के अनुसार पुलिस को आरोपियों की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में गोपनीय सूचना मिली थी। जिस पर टीम ने मौके पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया। सूरत पुलिस ने बताया कि देवेंद्र शेखावत, प्रवीण सिंह राठौड़, किशन सिंह उर्फ ​​कृष्ण सिंह राठौड़, प्रीतिपाल सिंह तवर, मोहित यादव, अजय सिंह भाटी और राकेश सेन को गिरफ्तार किया गया है।

इन आरोपियों ने पिपलोद इलाके में एक मकान किराए पर लिया था और वहां पहचान बदलकर रह रहे थे। राजस्थान पुलिस ने बताया कि इन सभी ने पुलिस से बचने के लिए अपने फोन बंद कर दिए थे। देवेन्द्र इन सभी को लीड कर रहा था, जबकि प्रवीण सिंह बर्खास्त पुलिसकर्मी है।

Exit mobile version