Site iconSite icon AR Live News

टीचर भर्ती परीक्षा: उदयपुर शहर में आज शाम 6 बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा

teacher direct recruitment exam 2023 internet ban in udaipurteacher direct recruitment exam 2023 internet ban in udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान में दो दिन 25 और 26 फरवरी को अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा आयोजित होगी। इसके चलते उदयपुर शहर सहित गिर्वा, बड़गांव तहसील क्षेत्र में आज शनिवार शाम 6 बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने परीक्षा चलते सभी संभागीय मुख्यालयों अजमेर, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर सहित चार जिलों अलवर, भीलवाड़ा, श्रीगंगानगर और टोंक में दो दिन 25 और 26 फरवरी को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक इंटरनेट बंद करने की अनुशंषा की थी। इस अनुशंषा पर उदयपुर संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट ने आवश्यकतानुसार आज 25 फरवरी को शाम 6 बजे तक उदयपुर शहर, गिर्वा और बड़गांव तहसील क्षेत्र में इंटरनेट बंद रखने का निर्देश जारी किए हैं।

Exit mobile version