उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पीएफ विभाग से जुड़े समस्याओं के समाधान के लिए 27 फरवरी को उदयपुर संभाग के जिलों और भीलवाड़ा में शिविर आयोजित होंगे।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय, उदयपुर के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त कुंदन आलोक ने बताया कि शिविर में जनसुनवाई कर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के सदस्यों, अंशदाताओं, पेंशनरों, नियोक्ताओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। दावों की ऑनलाईन प्रक्रिया, नवीनतम बदलावों एवं सेवाओं के सम्बन्ध में जानकारी भी दी जाएगी।
शिविर के लिए अलग अलग नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इंद्रसिंह पंवार (उदयपुर), प्रेमचंद देशांतरी (राजसमंद), मुकेश डबगर (डूॅंगरपुर) भीमराज मीणा (बॉसवाड़ा) जयप्रकाश पंडया, (प्रतापगढ़) अनिल जैन (चित्तौड़गढ) अंकित शर्मा (भीलवाड़ा) को नोडल अधिकारी लगाया गया हैं।
सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक यहां लगेंगे शिविर
रिको औधोगिक क्षेत्र, सिक्योर मीटर्स कलडवास उदयपुर, जिला परिषद कार्यालय, 100 फीट रोड कॉकरोली, गॉधी आश्रम, राजस्थान सेवा संघ डूॅंगरपुर, नवसार्थक फाउंडेशन कार्यालय, गली नं. 2, मोहन कॉलोनी बॉंसवाड़ा, मेसर्स अशोक जिनिंग फैक्ट्री, एमजी रोड़ प्रतापगढ़, क्षैत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र, जेके चौराहा निम्बाहेड़ा चित्तौडगढ़ व जिला उधोग केन्द्र, पांसल सर्किल, पुर रोड़, भीलवाड़ा।
डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

