Site iconSite icon AR Live News

डॉ.सोनी द्वारा लिखित काव्य संग्रह ‘तरंग‘ का विमोचन

Dr shrey Soni released his Poetry collection Tarang pacific medical college and hospitalDr shrey Soni released his Poetry collection Tarang pacific medical college and hospital

जीवन के विभिन्न विषयो पर आधारित कविताएँ का किया गया समावेश

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के मेडिसिन विभाग के पीजी डॉ. श्रेय सोनी द्वारा लिखित काव्य संग्रह ‘तरंग‘ (Poetry collection Tarang) का आज गुरूवार को विमोचन हुआ।

‘तरंग‘ के लेखक डॉ. श्रेय सोनी ने बताया कि तरंग एक हिंदी काव्य संग्रह है। जिसमें जीवन के विभिन्न विषयों पर कविताएँ है। जिसे अलग-अलग खंडों में लिखा गया है। श्याम रंग में श्री कृष्ण पर कविताएं हैं, प्रेरणा रंग प्रेरक कविताओं का संग्रह है, इसमें निरंतर आगे बढ़ने की बात एवं कर्म की प्रधानता को उजागर किया गया है, वहीं तीसरा खंड प्रकृति प्रसंग और जीवन अंग है, इस खंड में प्रकृति एवं जीवन की तुलनात्मक कविताएं हैं। माँ पर लिखी गई कविताएं एवं संबंधों की श्वास है विश्वास में विश्वास की महत्ता को प्रकाश दिया गया है।

मुख्य अतिथि गुजरात की कवयित्री डॉ.राखी कटियार, उदयपुर की डॉ. शकुंतला सरूपरिया, पीएमसीएच के मेडिसिन विभाग के डॉ. केआर शर्मा, डॉ. जगदीश विश्नोई, डॉ. नीलेश पतीरा, कैन्सर रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज महाजन, दिव्येश कुमार सोनी, नेहल सोनी एवं समस्त परिवारजन सहित अन्य गणमान्य लोगो की मौजूदगी में होटल ओरा गोल्ड रिसोर्ट में काव्य संग्रह का विमोचन हुआ।

Exit mobile version