Site iconSite icon AR Live News

खनिज ब्लॉकों की नीलामी के लिए अब होगी एग्रेसिव मार्केटिंग

Aggressive marketing will be done for auction of mineral blocksAggressive marketing will be done for auction of mineral blocks

जयपुर(एआर लाइव न्यूज)। प्रदेश के खनिज ब्लॉकों की नीलामी के लिए अब एग्रेसिव मार्केटिंग तकनीक का उपयोग भी किया जाएगा। खान विभाग ने इसकी तैयारी कर ली हैं।
एसीएस माइंस एवं पेट्रोलियम डॉ.सुबोध अग्रवाल ने गुरुवार को सचिवालय में राजस्थान स्टेट मिनरल एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट की एक्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य के खनिज प्लॉटों की नीलामी के लिए एग्रेसिव मार्केटिंग तकनीक को अपनाते हुए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा ताकि प्रदेश की माइनिंग लीजों की नीलामी में राज्य सरकार को अधिक से अधिक राजस्व प्राप्त हो सके।

ऑक्शन में स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा के साथ ही अधिक राजस्व प्राप्त होगा

एसीएस डॉ.अग्रवाल ने बताया कि विभाग द्वारा पारदर्शी व्यवस्था के तहत भारत सरकार के पोर्टल पर ई-नीालामी की जाती है इससे देश दुनिया में कहीं से भी कोई भी इच्छुक व्यक्ति नीलामी में हिस्सा ले सकते हैं। अब मिनरल प्लॉट के स्थान, क्षेत्रफल, संभावित डिपोजिट व ऑक्शन की दिनांक सहित आवश्यक जानकारी का समावेश करते हुए प्रचार-प्रसार के लिए सोशियल मीडिया और प्रचार की आधुनिकतम तकनीक का उपयोग भी किया जाएगा। इससे ऑक्शन के संबंध में अधिक से अधिक लोगों तक जानकारी पहुंच सकेगी और ऑक्शन में स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा के साथ ही अधिक राजस्व प्राप्त होगा।

आरएसएमईटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा खनिज खोज कार्य को गति देने के लिए आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही तकनीकी मार्गदर्शन व वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। बैठक में अतिरिक्त निदेशक आलोक जैन, जीएस निर्वाण,एफए गिरिश कछारा, एसजी संजय गोस्वामी, एमईसीएल के एसके कुलश्रेष्ठ, एमईसीएल के प्रदीप कुलकर्णी, आरएसएमएम के सौरभ श्रीवास्तव व अधिकारी उपस्थित थे।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version