Site iconSite icon AR Live News

आप पार्टी की शैली ओबेरॉय दिल्ली नगर निगम की मेयर चुनी गयीं

sheli oberoi delhi mayorsheli oberoi delhi mayor

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय दिल्ली नगर निगम की मेयर चुनी गयीं हैं। दिल्ली को 10 साल बाद महिला मेयर मिली हैं। बुधवार को दिल्ली में नगर निगम मेयर के चुनाव हुए, इसमें शैली ओबेरॉय को 150 वोट मिले, बहुमत के लिए उन्हें 138 वोट चाहिए थे।

शैली ओबेरॉय से पहले 2011 में भाजपा की रजनी अब्बी दिल्ली की आखिरी महिला मेयर बनी थीं। भाजपा से मेयर प्रत्याशी रेखा गुप्ता को 116 वोट मिले हैं, ऐसे में शैली ओबेरॉय ने रेखा को 34 वोट से हराया है। दिल्ली नगर निगम चुनाव 4 दिसंबर को हुए थे और 8 दिसंबर को परिणाम घोषित हुए थे। चुनाव में आम आदमी पार्टी बहुमत का आंकड़ा पार किया था। आम आदमी पार्टी के 134 पार्षदों ने जीत दर्ज की थी वहीं भाजपा के 104 पार्षद जीते थे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version