मुंबई आयकर टीम की राजस्थान में बड़ी कार्रवाई
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। आयकर विभाग ने मंगलवार को मिराज ग्रुप पर छापेमार कार्रवाई की है। मुंबई आयकर विभाग की टीमों ने एक साथ मिराज ग्रुप के मुंबई, उदयपुर, नाथद्वारा सहित अन्य शहरों में 20 से अधिक ठिकानों पर कार्रवाई जारी है। मिराज ग्रुप के फाउंडर मदन पालीवाल सहित मैनेजिंग डायरेक्टर, सीईओ सहित अन्य पदाधिकारियों के घर और कार्यालयों से आयकर टीमें दस्तावेज जुटा रही हैं। संभावना जताई जा रही है कि आयकर विभाग की इस कार्रवाई में करोड़ों की टैक्स चोरी और अघोषित संपत्ति का खुलासा हो सकता है।
जानकारी के अनुसार यह पूरी कार्रवाई आयकर विभाग की मुंबई टीम के निर्देशन में चल रही है। मिराज ग्रुप की फूड, प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग, रियल एस्टेट, एंटरटेनमेंट, फिल्म प्रोडक्शन, हॉस्पिटेलिटी, पाइप्स एंड फिटिंग, रिटेल, डिजिटल, इंजीनियरिंग सेक्टर्स से संबंधित 20 कंपनियां हैं। चार महीने पहले अक्टूबर 2022 में ही मिराज गुप के फाउंडर मदन पालीवाल ने विश्व की सबसे बड़ी शिव प्रतिमा का भी लोकार्पण समारोह आयोजित किया था।
गौरतलब है कि गत वर्ष मिराज ग्रुप पर जीएसटी चोरी के मामले में भी कार्रवाई हुई थी। इस कार्रवाई में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ था, तब मिराज के निदेशक को गिरफ्तार भी किया गया था। संदेह है कि शैल कंपनियों के जरिए ब्लैक मनी का रोटेशन होता है, ऐसे में अन्य एजेंसियां भी मिराज ग्रुप पर नजर बनाए हुए हैं।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

