Site iconSite icon AR Live News

सीएम गहलोत ने किसान नेता स्व. जगदीश ककरालिया की प्रतिमा का अनावरण किया

cm ashok gehlot inaugurated leader jagdish kakraliya statue in jaipurcm ashok gehlot inaugurated leader jagdish kakraliya statue in jaipur

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को जयपुर के पचकोडिया में किसान नेता स्वर्गीय जगदीश ककरालिया (jagdish kakraliya) की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय ककरालिया ने गरीब कन्याओं की शिक्षा, सामूहिक विवाह जैसे सामाजिक सरोकार के कार्यों में विशेष योगदान देते हुए क्षेत्र के विकास हेतु उल्लेखनीय कार्य किए।

सीएम गहलोत बोले स्वर्गीय ककरालिया को उनके द्वारा किए गए समाजसेवा के कार्यों के लिए एक सक्रिय एवं जागरूक जनप्रतिनिधि के रूप में हमेशा याद रखा जाएगा, युवा पीढ़ी समाजसेवा के लिए प्रेरित होगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की जनहित योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम में आए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने कहा कि स्व.जगदीश ककरालिया एक दूरदर्शी सोच रखकर जनहित में कार्य करने वाले समाजसेवी थे। उन्होंने कहा कि स्व ककरालिया ने पूरी निष्ठा के साथ जनसेवा तथा अपने क्षेत्र में विकास के लिए प्रयास किए। सार्वजनिक जीवन में समाजसेवा कार्य करने वाले सभी लोगों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।

Exit mobile version